खगौल: पटना रेल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 अधिकारियों का तबादला, अजय कुमार बने दानापुर प्रभारी
रेल जिला पटना में प्रशासनिक सुधार के तहत 24 रेल पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे जारी आदेश के अनुसार विभिन्न रेल थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस क्रम में पु0नि0 अजय कुमार को दानापुर रेल थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस केंद्र में थे। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे