हरलाखी: हरलाखी थाना के सोंठगांव पंचायत के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय लड़की को पुलिस ने किया बरामद
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना अंतर्गत सोंठगांव पंचायत के एक गांव से शादी करने की नियत से अपहरण की गयी 19 वर्षीय लड़की को पुलिस ने बरामद कर ली। बरामद करने के बाद पुलिस ने सोमवार को बयान के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने सोमवार को 10 बजे बताया कि कोर्ट में दिये बयान के आधार पर पुलिस आगे कि करवाई करेगा।