मंझनपुर: कौशाम्बी में किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया, 1 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी
मंझनपुर स्थित डायट मैदान में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पहुंचे दर्जनों किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक में किसानों ने मुस्तफाबाद गौशाला प्रकरण को प्रमुख मुद्दा बनाया। जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि गौशाला अब समाप्त हो चुकी है।