नवादा: नवादा में शोक की लहर, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन
Nawada, Nawada | Apr 4, 2026 नवादा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुर नवादा में शोक की लहर दौड़ गई। पुरानी जेल रोड स्थित उनके आवास पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक समुदाय, पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व विधायक और आम जनता बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।