*मॉर्निंग वॉक पर निकला 19 वर्षीय बीटेक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में कानपुर कैसे पहुंचा?*
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक होनहार छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय मयंक मौर्य छुट्टियों में अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम उनकी मौत की सूचना कानपुर से मिली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह फतेहपुर से कानपुर कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।