मानिकपुर: रानीपुर टाइगर रिजर्व में अवैध बोल्डर तुड़ान का वीडियो वायरल, वन विभाग पर उठे सवाल, जांच के आदेश
चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के जड़ेरा प्लांटेशन में कथित अवैध बोल्डर तुड़ान का वीडियो गुरुवार सुबह 10 बजे से वायरल होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विभागीय मिलीभगत का आरोप लगाया। वन क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने इसे पुराना मामला बताते हुए कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी और अवैधता मिलने पर कार्रवाई होगी।