पटना ग्रामीण: पटना में लगातार दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़, CMS वैन से ₹27 लाख लूटने वाला आरोपी घायल
पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयिनी गांव के पास मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सीएमएस सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल और कई खोखे बरामद किए हैं।