मंदसौर: रावण की प्रतिमा के सिर पर गधा, खानपुरा में जमाई के रूप में नामदेव समाज द्वारा की गई रावण की पूजा
मंदसौर के खानपुरा में दशहरे पर रावण को दामाद मानकर पूजा की गई। यहां करीब 35 फीट ऊंची और 200 साल पुरानी प्रतिमा के सिर पर गधे का सिर है, मान्यता है कि मंदोदरी मंदसौर की बेटी थीं, नामदेव समाज ने ढोल-धमाकों के साथ रैली निकालकर विधि-विधान से पूजन किया,