कोडरमा: महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
शहर के महाराणा प्रताप चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाईपास सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभों में और डिवाइडर में टकराते हुए पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कार पर सवार दो युवक को चोट आई है। जिनकी पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी सचिन कुमार और सुदामा कुमार के रूप में हुई है।