अररिया: अररिया में भूमि विवाद का खूनी रूप, घायल महिला की मौत के बाद तीन फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 22, 2026 अररिया जिले में भूमि विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। बैरगाछी थाना पुलिस ने तीन फरार नामजद अभियुक्तों को कसबा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेटा से गिरफ्तार कर लिया। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के कार्यालय से रात 10 बजे जारी प्रेस रिलीज में इस बात की पुष्टि की गई। 29 मार्च को बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हुई थी।