पालीगंज: सरसी गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Paliganj, Patna | Jun 30, 2026 पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसी गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच एक कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की जा रही है। मृतक के परिवार वालों ने दोस्तों पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।