जैतपुर: गांव में सनसनी, पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरवे गांव में 55 वर्षीय स्वामीदीन सिंह गोंड का शव घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी। मर्ग कायम कर विवेचना मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू की गई है।