इटारसी: इटारसी कार्यालय में विधायक ने वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों से एवं कलार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों से की मुलाकात
इटारसी स्थित कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों एवं कलार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुलाकात की।उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। वरिष्ठजनों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी है।