*पंचायत कोसली की पहल: स्वर्ग आश्रम को बनाया जाएगा हरा-भरा*
*रविवार को लगाए 251 पौधे, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*
*कोसली, ओम्प्रकाश डाबला।* ग्राम पंचायत कोसली एवं युवा क्लब के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रामबाग को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार को 251 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पर्यावरण अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
पंचायत द्वारा स्वर्ग आश्रम की चारदीवारी के साथ इस स्थान को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।
*"पर्यावरण बचाना हमारा कर्तव्य"*
इस अवसर पर सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सबके लिए जरूरी है। यदि हम इसे स्वच्छ नहीं रखेंगे तो एक दिन विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण को सुधारना और स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है।
पैनल एडवोकेट बिनाका, संदीप और ओमप्रकाश डाबला पीएलवी ने संयुक्त बयान में कहा कि उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली के चेयरमैन एवं सीनियर डिवीजन सब जज श्री अशोक कुमार का भी यही सपना है कि कोसली हरा-भरा हो। उनका अभियान लगातार जारी है।
इस पौधारोपण में कृष्ण यादव पंच, लखन मास्टर, शक्ति कोसलिया, अजय यादव गुरु जी, रिंकू कोसलिया, सुदर्शन पूर्व सरपंच, अनिल भारद्वाज, अशोक, दयावान, सुमित पटवारी, धर्मु जेई, पवन, नीरज, सुकर्मपाल यादव, यदु यादव, लाल सिंह, संजय पंच, आदित्य, अमन आचार्य, कुलदीप, वीरेंद्र, सतपाल, रमेश, नरेंद्र पीटीआई, जितेंद्र, दीपांशु, महेश लखेरा, अशोक मास्टर, अजय राव, भूपेश पंच आदि ने भी एक-एक पौधा लगाकर सहयोग किया।
Ambala, Ambala | Jul 12, 2026