माण्डलगढ़: मांडलगढ़ में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने किया न्यायिक बहिष्कार
अधिवक्ता पर हमले के विरोध में मांडलगढ़ में वकीलों का न्यायिक बहिष्कार अधिवक्ता शराफत हुसैन पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मांडलगढ़ बार एसोसिएशन ने आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी तक न्यायिक कार्य के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 7 जुलाई से न्यायालय परिसर में धरना और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।