बेरमो: एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के साथ की 'क्राइम मीटिंग', अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
Bermo, Bokaro | May 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध पर लगाम कसने के लिए एसडीपीओ वशिष्ट नारायण सिंह ने आज शुक्रवार को सभी थाना प्रभारियों और इंस्पेक्टरों के साथ समय लगभग साढ़े 5 बजे समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और लंबित कांडों के निष्पादन पर कड़े निर्देश दिए गए।