कोलायत: कोलायत के विकास के लिए उठी सामूहिक आवाज, नागरिक सुविधाओं पर हुई गंभीर चर्चा, कोलायत में आयोजित हुई बैठक
कोलायत के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रबुद्ध नागरिकों की अहम बैठक आयोजित हुई। उपखंड मुख्यालय श्रीकोलायत के समुचित विकास और नागरिक सुविधाओं के सुचारू संचालन को लेकर स्थानीय श्री गौतम ऋषि आश्रम प्रांगण में प्रबुद्ध नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान प्रसाद सांखी ने की।