हरदोई: हरदोई में लड़कियों ने महिला को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, ASP नृपेंद्र ने दी घटना की जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jan 30, 2024 हरदोई के सवायजपुर में महिला को लड़कियों ने लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। सड़क पर हुई इस मारपीट के बीच महिला के गोद मे मौजूद बच्चा भी सड़क पर गिर गया। मारपीट का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके संबंध में ASP नृपेंद्र ने जानकारी दी है। पिटाई का वीडियो सवायजपुर थाना क्षेत्र के उधरनापुर गांव का है।