सिमडेगा: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार का पुतला फूंका
सिमडेगा में शनिवार शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमिटी ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में बीर बुधु चौक से महावीर चौक तक रैली निकाली गई। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।