स्याना: रामलीला मैदान पर विधायक ने भगवान श्री राम की आरती उतारकर जयकारों के साथ रावण के पुतले का किया दहन, भारी पुलिस बल तैनात
Siyana, Bulandshahr | Oct 21, 2026
नगर के रामलीला मैदान पर भाजपा के क्षेत्र विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भगवान श्री राम की आरती उतार कर व भगवान के जयकारों के साथ रावण के पुतले का दहन किया। वहीं सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप ने बताया कि देर रात्रि विधायक द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।