सिमडेगा: सिमडेगा के सलडेगा में शादी समारोह में मारपीट, पुलिस जांच में खिलौने वाली बंदूक निकली
सिमडेगा शहर के सलडेगा में शनिवार की रात शादी समारोह में हुए आपसी विवाद में मारपीट और हथियार दिखाने का आरोप लगा था। इधर इस मामले में पुलिस ने जांच की जहां पर पता चला की बंदूक मेटल का खिलौना वाला था इस संबंध में वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने सोमवार को 1:00 बजे प्रेस वार्ता करते हुए संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कार्रवाई की बात कही।