बरेली: दिशा पाटनी की बहन ने लड़कियों से कहा- सिर्फ दूसरों के भरोसे न रहें, एयर पिस्टल चलाना सीखें
बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी ने महिला सुरक्षा को लेकर लड़कियों को खास सलाह दी है। बिहार के जमुई में किशोरी से कथित छेड़खानी और मारपीट की घटना के बाद खुशबू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में खुशबू एयर पिस्टल दिखाते हुए उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी देती नजर आईं। उन्होंने कहा कि