कुचाई: कोल्हान के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार शाम लगभग पांच बजे कोल्हान के विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श