बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के नथपुरा में तेज रफ्तार बाइक ने 5 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर
नथपुरा में तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बाइक ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक सवार व्यक्ति को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।