बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में दबंगों ने युवक को पीट पीट कर किया घायल
कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया।जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है।थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है की मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।