मिर्ज़ापुर: गौरा गांव के परमानपुर माजरा के सामने घाट पर भेड़-बकरियों को गंगा में नहलाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गाँव के परमानपुर मजरा के सामने घाट पर गुरुवार की सुबह नौ बजे भेड़ बकरियों को नहलाने गए किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे तक खोजबीन के बाद गाँव के ही गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। गौरा गाँव के शिवराजपुर मजरा निवासी जवाहरलाल पाल का 14 वर्षीय पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया है।