मिर्ज़ापुर: नगर के नारघाट पर गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दौरान नौका पलटने और डूबने की रोकथाम के लिए प्रशासन ने किया मार्क अभ्यास
गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ई ओ सी को नारघाट गंगा नदी में नाव पलट जाने के कारण आठ लोगों के डूबने की सूचना मिलती है। इस पर तत्काल ई ओ सी द्वारा अपर जिला अधिकारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम को वायरलेस से सूचना दी जाती है। जिसमें टीम पहुंचकर डूबे हुए लोगों को बचाने का मार्क अभ्यास किया। और बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण की जानकारी दी गई।