मिर्ज़ापुर: साली ने जीजा पर रेप की धमकी देने का आरोप लगाया, एसपी को सौंपा पत्र, कटरा कोतवाली क्षेत्र का मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र की एक मोहल्ले की युवती ने जीजा पर लगाया रेप करने की धमकी देने का आरोप। एसपी कार्यालय पहुंची युवती ने गुरुवार की सुबह 9:00 बजे एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपा। युवती के साथ उसके पिता भी पहुंचे थे। उन्होंने भी कहा कि उनका दामाद उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। जब वह घर से बाहर निकलती है तो वह उसका पीछा करता है।