मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी क्षेत्र में नगर पालिका का निरीक्षण, जल निगम और जलकल के अधिकारियों के कार्यों पर जताई नाराजगी
लालडिग्गी इलाके का गुरुवार की सुबह 9:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान जलकल और जल निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कराएं। आपस में समन्वय बैठकर कार्य कराने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। जल निगम ने जल्द कार्य का आश्वासन दिया है