एटा: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कांवड़ियों की सेवा के लिए कासगंज रोड आर गुरुकुल के समीप लगाए स्टॉल
Etah, Etah | Aug 23, 2026 एटा सावन के आखिरी सोमवार से पहले एटा में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से सेवा स्टॉल लगाया गया। रविवार शाम दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने सड़क से गुजर रहे कांवड़ियों को जल, केला और बिस्किट वितरित किए।बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कांवड़िए जनपद कासगंज के सोरों-कछला घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे है।