कनाट प्लेस: अरविंद केजरीवाल ने कहा- बेईमानी के दाग के साथ काम करना तो दूर, ज़िंदा भी नहीं रह सकता
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं बेईमान होने के दाग के साथ काम करना तो दूर, ज़िंदा भी नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि मैं बेईमान होता तो अगर मैं बेईमान होता तो क्या बिजली और महिलाओं की बस यात्रा फ़्री कर सकता था?