करतला: बरपाली राशन दुकान में खेल, ₹17 की शक्कर ₹20 में बेचने का आरोप
Kartala, Korba | May 26, 2026 कोरबा जिले के करतला क्षेत्र के ग्राम बरपाली (जिल्गा) से राशन दुकान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शासन द्वारा तय ₹17 प्रति किलो की जगह शक्कर ₹20 किलो बेची जा रही है। यानी हर किलो पर ₹3 की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। मामले में जब राशन दुकान संचालिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय “SDM ऑफिस आकर मिलो” कहकर फो