शाहबाद: कैरियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में पूर्व विधायक ने कहा, तालीम बहुत जरूरी है
कैरियर पब्लिक स्कूल चौक के कैंपस में इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार को दोपहर 12:00 बजे आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल पहनाकर ट्रॉफी दी। और सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा को साइकिल प्रदान कर 2100/- रूपये की चेक सौंपी।