जींद: जींद में कांग्रेस नेता अशोक मलिक से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी
जींद शहर के ऑस्कर अस्पताल के संचालक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक मलिक से विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज के जरिए 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगी है और राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। आज रविवार को मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अशोक मलिक को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है।