कौंच: ग्राम कूँडा के सिंहवाहिनी माता मंदिर परिसर में फिर अतिक्रमण की शिकायत, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
Konch, Jalaun | Apr 5, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम कूड़ा स्थित सिंह वाहिनी माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी अफसर कुरैशी को अधिकारियों द्वारा 10 फीट रास्ता व एक दरवाजा छोड़ने का आदेश दिया गया था, जिस पर समझौता भी हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद अफसर कुरैशी ने एक और दरवाजा बना लिया, वही ग्राम निवासी देवराजा ने रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम से शिकायत की है।