जगदलपुर: जीरम हमले में शामिल चैतू उर्फ श्याम दादा ने कहा, सोनू और रूपेश की अपील पर मुख्य धारा में शामिल होने का निर्णय लिया
आज शौर्य भवन में दरभा डिवीजन कमेटी के प्रभारी जो कि 1985 से नक्सल संगठन से जुडकर माओवादी बने थे , श्याम उर्फ चैतु दादा ने अपने आत्म समर्पण के बाद कहा कि उन्होंने नक्सल लीडर सोनू दादा और रूपेश की सलाह पर और वर्तमान में बदली हुई परिस्थितियों की वजह से मुख्य धारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।