बुंडू: गांधी जयंती पर सफाई व वृक्षारोपण अभियान
Bundu, Ranchi | Oct 2, 2026 बुंडू नगर पंचायत की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ पौधरोपण किया गया। अभियान में बुंडू एसडीओ, सभी पार्षद, नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया