हज़ारीबाग: हजारीबाग में स्पिरिट तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर स्पिरिट जब्त
हजारीबाग उत्पाद विभाग ने स्पिरिट तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर स्पिरिट जब्त की है। यह कार्रवाई बरही थाना क्षेत्र के करसो के पास गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई। छापेमारी के दौरान एक कार से चार जार में रखी स्पिरिट बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है और अवैध तस्करी पर सख्ती जारी रहेगी।