पटना ग्रामीण: डाक बंगला चौराहे पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार ने झांकियों का किया स्वागत
रामनवमी के मौके पर आज भारी संख्या में पटना के विभिन्न जगहों से शोभा यात्रा निकाली गई। यह सभी शोभायात्रा डाक बंगला चौराहा पहुंची। जहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी झांकियों का स्वागत किया। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।