पटना ग्रामीण: पटना के बेऊर से एक बच्चा हुआ था गुम, महज 9 घंटे के भीतर बच्चे को किया गया सकुशल बरामद
पटना के बेऊर से बुधवार को एक बच्चा गुम हो गया था। जिसकी सूचना बेऊर थाने में पुलिस को दी गई थी। सूचना प्रतिवेदित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बच्चे की तलाश में पुलिस जुट गई। वहीं घटना के महज 9 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को मधुबनी के झंझारपुर से सकुशल बरामद कर लिया।