कालपी: वेदव्यास मंदिर के कटानरोधी कार्य में अनियमितता, डीएम के निर्देश पर जांच टीम पहुंची, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Kalpi, Jalaun | Jun 20, 2026 कालपी शेखपुर बुल्दा में विश्वविख्यात महर्षि वेदव्यास मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटानरोधी बोल्डर पिचिंग कार्य में अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम ने शनिवार शाम 5 बजे पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बोल्डरों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।