कामां: कामां पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई में आधा दर्जन ठगी के मामलों में युवक पकड़े गए, पूछताछ जारी
कामां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कामां थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने दबिश दी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए साइबर ठगीं के मामले में आधा दर्जन युवकों को पकड़ा गया है। मुखबिर तंत्र एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्यवाही की गई है। रात्रि 8 बजे तक पुलिस की कार्रवाई चली। पकड़े गई युवकों से पूछताछ जारी है।