विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ रही सुशासन सरकार।
इसी क्रम में शाला प्रवेशोत्सव के साथ प्रदेश के सभी विद्यालयों में एक समान प्रार्थना व्यवस्था लागू की गई है। नए प्रार्थना मॉड्यूल के माध्यम से प्रतिदिन प्रार्थना और प्रेरणादायी श्लोकों का समावेश कर बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रभावना से जोड़ने का सशक्त प्रयास किया जा रहा है।