कैराना: कांधला के इस्लामपुर घसौली में खेत पर कार्य कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे
कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में एक किसान को सांप द्वारा डसने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, मेहरबान अपने खेत पर कार्य करने गया हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसे पैर पर काट लिया, जिसके बाद परिवार में अफरा—तफरी मच गई। परिजन किसान को उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।