जलालाबाद: कलेक्टरगंज के पास ट्रक से बचाव में डीसीएम-ट्रैक्टर भिड़े, बड़ा हादसा हुआ
शाहजहांपुर। जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में कलेक्टरगंज के पास सड़क निर्माण के बीच बड़ा हादसा टल गया। फोरलेन सड़क बनने से एक तरफ ही वाहनों का आवागमन हो रहा था, इसी बीच जलालाबाद की ओर जा रही डीसीएम के पीछे ट्रैक्टर था। अचानक सामने तेज़ रफ्तार ट्रक आ गया।डीसीएम चालक धीरेंद्र (फरीदा पुर निवासी) ने ट्रक से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया।