राजगढ़: राजगढ़: रंग पंचमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नज़र, एसपी ने कहा
राजगढ़ जिले में रंग पंचमी के पर्व को देखते हुए शनिवार की रात 8:00 बजे के लगभग पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है, राजगढ़ जिले में रंग पंचमी के पर्व को देखते हुए राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने जिलेभर के थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रंग पंचमी पर कानून व्यवस्था जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं