नागदा: थाना नागदा पुलिस ने 8 साल से फरार महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagda, Ujjain | Nov 29, 2025 थाना नागदा के अपराध क्रमांक 778/2017, धारा 452, 324, 323, 34 भादवि के प्रकरण में आरोपिया चिंकी उर्फ जोया उर्फ शोएब पिता रफीक (उम्र 26 वर्ष), निवासी इंदौर पिछले लगभग 08 वर्षों से फरार चल रही थी। आरोपिया पर मर्डर सहित कई गंभीर अपराधों में लिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपिया केंद्रीय जेल भोपाल में अन्य प्रकरण में निरुद्ध है।