पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर बुर्का पहने मिली हिंदू युवती, मुस्लिम युवक के साथ जा रही थी मुंबई, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एयरपोर्ट पर बुर्का पहनकर मुंबई जाने वाली हिंदू को सीआईएसएफ के जवानों ने संदेश के आधार पर रोक लिया। युवती के साथ एक मुस्लिम युवक भी था और वह उसे अपने साथ लेकर मुंबई जा रहा था। फिलहाल फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।