Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
No video available

गांव झांसा वासियों ने गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिवस पर लगाया लंगर ।

8.9k views | Thanesar, Kurukshetra | Jan 20, 2021

MORE NEWS

सैनिकों की वीर गाथाएँ करेंगी भावी पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित: अवनी गुप्ता
-गुदगुदी जंक्शन द्वारा कारगिल विजय दिवस पर भव्य संगीतमयी कार्यक्रम "विजयी भव" आयोजित
-रक्तदान शिविर में लायन्स क्लब के सदस्यों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने किया रक्तदान
-शहीद स्मारक स्थल पर कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
-राष्ट्रभक्ति और तिरंगा के सम्मान में 15 गायकों ने लोगों में भरा जोश
-गुदगुदी जंक्शन,लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र,वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा  का संयुक्त कार्यक्रम 

कुरुक्षेत्र,27 जुलाई : सांस्कृतिक,सामाजिक एवं मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम "विजयी भव" का भव्य आयोजन रविवार सांय
 पंचायत भवन सभागार में
संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद 3 बजे रक्तदान शिविर से हुआ जिसमें लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र के प्रधान संदीप अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जन सहयोग संस्था के संस्थापक मास्टर जितेंद्र,उपाध्यक्ष लाला नितेश मंगल और मित्रजन सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गर्ग व उपाध्यक्ष अमित गर्ग
द्वारा सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा ने बताया कि शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाना शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। हम अपने समाज में रहते हुए भी देश के जरूरतमंद मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की मदद करके देश सेवा कर सकते हैं। सायं 4 बजे पंचायत भवन सभागार में भारतमाता-सरस्वती वंदना उपरांत सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ गुदगुदी जंक्शन,लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र,वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी,महासचिव ऋषिराम शर्मा,फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता,चेयरमैन धर्मपाल सैनी ने कारगिल योद्धाओं और सेवानिवृत्त सैनिकों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद् थानेसर की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निशि गुप्ता और कुरूक्षेत्र महिला कांग्रेस अध्यक्षा(ग्रामीण) मीना शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र की महिला शाखा प्रभारी पुष्पा कंसल व रेणु शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता ने कहा कि हमारे सैनिकों ने माइनस डिग्री तापमान और बेहद कठिन पहाड़ियों पर दुश्मनों से मुकाबला किया और 'ऑपरेशन विजय' को पूरा किया। देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए ताकि हम सब आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में साँस ले सकें।हम न केवल उन वीरों को बल्कि उनके परिवारों के साहस को प्रणाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ खोया या अपने प्रियजनों को भेजा। इन सैनिकों की वीरता की गाथाएँ आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी ने पूर्व सैनिकों की ओर से गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ को देशसेवा करने वाले सैनिक की उपाधि देकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। म्यूजिकल ग्रुप "गाता रहे मेरा दिल" के
तत्वाधान में  कुरूक्षेत्र,यमुनानगर,शाहाबाद मारकंडा और नरवाना के 15 गायकों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देश प्रेम का जज्बा पैदा किया। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर,कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा,संजीव सीकरी मित्तल,डॉ.स्वरित शर्मा,सीमा छाबड़ा,रेणु,संदीप सहगल,सचिन शर्मा,रामकुमार नायक,विकास शर्मा,रूबल शर्मा मथाना,संदीप बक्शी,सुरेश कुमार और पी सी मंगल के गीत काफी सराहे गए। मंच का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला ने शब्दों को बहुत ही खूबसूरती से पिरोकर किया। सभी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सांय 7 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी आर आर शर्मा,पूर्व वायु सैनिक अजय शर्मा,कर्मवीर,जसवंत, डी आर कश्यप,सुरेन्द्र सैनी, करनैल सिंह,सुनील कम्बोज,चेतराम सैनी,सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक,पार्षद सतीश गर्ग,अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला,
स्व.मेहरचंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज अरोड़ा, लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा,विकास गोयल, डॉ.सुरेन्द्र मेहता,मंदीप सग्गू,राजेश आनन्द,चंद्रशेखर अत्री, सुरेन्द्र ढींगरा, हरदीप सिंह संजू, सतपाल शर्मा, गगन चोपड़ा, विजय बजाज, सुरेन्द्र सुधा, गुदगुदी जंक्शन
कुरूक्षेत्र जिला प्रभारी कुलदीप चोपड़ा,कुरूक्षेत्र नगर प्रभारी नवीन बंसल,गुलशन ग्रोवर,अशोक गर्ग गोगी,श्याम जुनेजा,गगनदीप ढींगरा,राकेश कंसल,नितिन सिंगला और प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।

सैनिकों की वीर गाथाएँ करेंगी भावी पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित: अवनी गुप्ता -गुदगुदी जंक्शन द्वारा कारगिल विजय दिवस पर भव्य संगीतमयी कार्यक्रम "विजयी भव" आयोजित -रक्तदान शिविर में लायन्स क्लब के सदस्यों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने किया रक्तदान -शहीद स्मारक स्थल पर कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि -राष्ट्रभक्ति और तिरंगा के सम्मान में 15 गायकों ने लोगों में भरा जोश -गुदगुदी जंक्शन,लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र,वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा का संयुक्त कार्यक्रम कुरुक्षेत्र,27 जुलाई : सांस्कृतिक,सामाजिक एवं मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम "विजयी भव" का भव्य आयोजन रविवार सांय पंचायत भवन सभागार में संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद 3 बजे रक्तदान शिविर से हुआ जिसमें लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र के प्रधान संदीप अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जन सहयोग संस्था के संस्थापक मास्टर जितेंद्र,उपाध्यक्ष लाला नितेश मंगल और मित्रजन सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गर्ग व उपाध्यक्ष अमित गर्ग द्वारा सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा ने बताया कि शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाना शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। हम अपने समाज में रहते हुए भी देश के जरूरतमंद मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की मदद करके देश सेवा कर सकते हैं। सायं 4 बजे पंचायत भवन सभागार में भारतमाता-सरस्वती वंदना उपरांत सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ गुदगुदी जंक्शन,लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र,वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी,महासचिव ऋषिराम शर्मा,फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता,चेयरमैन धर्मपाल सैनी ने कारगिल योद्धाओं और सेवानिवृत्त सैनिकों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद् थानेसर की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निशि गुप्ता और कुरूक्षेत्र महिला कांग्रेस अध्यक्षा(ग्रामीण) मीना शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र की महिला शाखा प्रभारी पुष्पा कंसल व रेणु शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता ने कहा कि हमारे सैनिकों ने माइनस डिग्री तापमान और बेहद कठिन पहाड़ियों पर दुश्मनों से मुकाबला किया और 'ऑपरेशन विजय' को पूरा किया। देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए ताकि हम सब आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में साँस ले सकें।हम न केवल उन वीरों को बल्कि उनके परिवारों के साहस को प्रणाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ खोया या अपने प्रियजनों को भेजा। इन सैनिकों की वीरता की गाथाएँ आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी ने पूर्व सैनिकों की ओर से गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ को देशसेवा करने वाले सैनिक की उपाधि देकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। म्यूजिकल ग्रुप "गाता रहे मेरा दिल" के तत्वाधान में कुरूक्षेत्र,यमुनानगर,शाहाबाद मारकंडा और नरवाना के 15 गायकों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देश प्रेम का जज्बा पैदा किया। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर,कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा,संजीव सीकरी मित्तल,डॉ.स्वरित शर्मा,सीमा छाबड़ा,रेणु,संदीप सहगल,सचिन शर्मा,रामकुमार नायक,विकास शर्मा,रूबल शर्मा मथाना,संदीप बक्शी,सुरेश कुमार और पी सी मंगल के गीत काफी सराहे गए। मंच का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला ने शब्दों को बहुत ही खूबसूरती से पिरोकर किया। सभी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सांय 7 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी आर आर शर्मा,पूर्व वायु सैनिक अजय शर्मा,कर्मवीर,जसवंत, डी आर कश्यप,सुरेन्द्र सैनी, करनैल सिंह,सुनील कम्बोज,चेतराम सैनी,सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक,पार्षद सतीश गर्ग,अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, स्व.मेहरचंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज अरोड़ा, लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा,विकास गोयल, डॉ.सुरेन्द्र मेहता,मंदीप सग्गू,राजेश आनन्द,चंद्रशेखर अत्री, सुरेन्द्र ढींगरा, हरदीप सिंह संजू, सतपाल शर्मा, गगन चोपड़ा, विजय बजाज, सुरेन्द्र सुधा, गुदगुदी जंक्शन कुरूक्षेत्र जिला प्रभारी कुलदीप चोपड़ा,कुरूक्षेत्र नगर प्रभारी नवीन बंसल,गुलशन ग्रोवर,अशोक गर्ग गोगी,श्याम जुनेजा,गगनदीप ढींगरा,राकेश कंसल,नितिन सिंगला और प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 27, 2026

डेराबस्सी नगर कौंसिल में आज बड़े ही धार्मिक रीति रिवाज के साथ श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ कर प्रधान और सीनियर प्रधान की ताज पोशी की गई। जिस में श्रीमती आशु अपनेजा जी को प्रधान और श्री देविंदर सैनी जी को सीनियर वाइस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई !!
(ब्यूरो चीफ राकेश गांधी की रिपोर्ट)

डेराबस्सी नगर कौंसिल में आज बड़े ही धार्मिक रीति रिवाज के साथ श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ कर प्रधान और सीनियर प्रधान की ताज पोशी की गई। जिस में श्रीमती आशु अपनेजा जी को प्रधान और श्री देविंदर सैनी जी को सीनियर वाइस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई !! (ब्यूरो चीफ राकेश गांधी की रिपोर्ट)

Thanesar, Kurukshetra | Jul 27, 2026

मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान।

सांसदों ने गर्मजोशी से किया पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत।

मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान। सांसदों ने गर्मजोशी से किया पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 27, 2026

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ओमान रवाना होने से पहले चयनित युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग शुरू

सांसद नवीन जिन्दल की नवीन अवसर पहल के तहत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में दिया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय कार्य संस्कृति और सुरक्षा का प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल की 'नवीन अवसर' पहल के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जिन्दल स्टील ओमान के लिए चयनित युवाओं के लिए कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विदेश रवाना होने से पहले ओमान के कार्य वातावरण, औद्योगिक संस्कृति, सुरक्षा मानकों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा वहां की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों से परिचित कराना है, ताकि वे नए देश में आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ चयनित अभ्यर्थियों को विदेशी कार्य संस्कृति, कंपनी के नियम एवं अनुशासन, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, श्रम कानूनों, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश, आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियां, संचार कौशल, वित्तीय प्रबंधन तथा नए वातावरण में बेहतर ढंग से समायोजन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही समय की पाबंदी, ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण, टीमवर्क और स्थानीय कानूनों का पालन करने के महत्व पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि विदेश में कार्य करने वाले युवा केवल अपनी कंपनी के कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि भारत के प्रतिनिधि भी होंगे। उनका व्यवहार, अनुशासन और कार्य संस्कृति भारत की सकारात्मक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने युवाओं से अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि नवीन अवसर पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना भी है। इसी सोच के तहत विदेश रवाना होने से पहले चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है, ताकि वे ओमान पहुंचने के बाद आत्मविश्वास, अनुशासन और दक्षता के साथ अपने कार्य की शुरुआत कर सकें।

उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नवीन अवसर पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक कार्य संस्कृति के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान जिन्दल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विदेश प्रस्थान से पूर्व उन्हें आवश्यक तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ओमान रवाना होने से पहले चयनित युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग शुरू सांसद नवीन जिन्दल की नवीन अवसर पहल के तहत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में दिया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय कार्य संस्कृति और सुरक्षा का प्रशिक्षण कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल की 'नवीन अवसर' पहल के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जिन्दल स्टील ओमान के लिए चयनित युवाओं के लिए कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विदेश रवाना होने से पहले ओमान के कार्य वातावरण, औद्योगिक संस्कृति, सुरक्षा मानकों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा वहां की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों से परिचित कराना है, ताकि वे नए देश में आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ चयनित अभ्यर्थियों को विदेशी कार्य संस्कृति, कंपनी के नियम एवं अनुशासन, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, श्रम कानूनों, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश, आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियां, संचार कौशल, वित्तीय प्रबंधन तथा नए वातावरण में बेहतर ढंग से समायोजन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही समय की पाबंदी, ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण, टीमवर्क और स्थानीय कानूनों का पालन करने के महत्व पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा। नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि विदेश में कार्य करने वाले युवा केवल अपनी कंपनी के कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि भारत के प्रतिनिधि भी होंगे। उनका व्यवहार, अनुशासन और कार्य संस्कृति भारत की सकारात्मक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने युवाओं से अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि नवीन अवसर पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना भी है। इसी सोच के तहत विदेश रवाना होने से पहले चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है, ताकि वे ओमान पहुंचने के बाद आत्मविश्वास, अनुशासन और दक्षता के साथ अपने कार्य की शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नवीन अवसर पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक कार्य संस्कृति के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान जिन्दल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विदेश प्रस्थान से पूर्व उन्हें आवश्यक तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 27, 2026

नवजोत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी जालखेडी खंड बाबैन जिला कुरुक्षेत्र ने NEET परीक्षा में 3468 रैंक लेकर NEET की परीक्षा पास की, नवजोत सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर  जालखेडी सहित क्षेत्र मे खुशी की लहर है।

नवजोत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी जालखेडी खंड बाबैन जिला कुरुक्षेत्र ने NEET परीक्षा में 3468 रैंक लेकर NEET की परीक्षा पास की, नवजोत सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर जालखेडी सहित क्षेत्र मे खुशी की लहर है।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 27, 2026

गांव झांसा वासियों ने गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिवस पर लगाया लंगर । - Thanesar News