अनूपपुर: मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वास्थ्य अमले को दिया गया प्रशिक्षण
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में प्रसव पूर्व देखभाल, टीकाकरण, नवजात शिशु देखभाल, एनीमिया रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।